अपने ही पार्टी को ठेंगा दिखाने वालों पर क्या कार्यवाही करेगी भाजपा?
बैतूल– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन से बाहर जाकर पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालो पर आखिर भाजपा क्या कार्यवाही करेगी? दरअसल पट्टन ब्लाक से वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा ने उर्मिला गवहाड़े को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा नेता वासुदेव झोड़ ने पार्टी से बागी होकर पत्नी अनिता झोड़ को जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतार दिया। बागी प्रत्याशी का मुलताई के पूर्व भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख और भाजपा नेता अशोक पांसे ने खुलकर समर्थन किया। बागी प्रत्यशी के साथ घूमकर भाजपा नेताओं ने अपने पार्टी को ही जमकर कोसा और कई गंभीर आरोप लगाये है। हालांकि भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाली अनिता झोड़ बढत नही बना सकी। सवाल वही है कि भाजपा के प्रत्यशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वाले भाजपा नेता श्री देशमुख और पांसे के खिलाफ आखिर भाजपा ने कोई एक्शन नहीं लिया है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से ऐसा लग रहा है कि भाजपा कार्रवाई करने से डर गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई भाजपाई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।