MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी अतिभारी और भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी

MP Weather Alert: There will be very heavy and extremely heavy rains in these districts of Madhya Pradesh, lightning alert issued

MP Weather Alert :  नए सिस्टम सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर समेत जिलों में तेज बारिश हुई है।

मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी किए एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना बनी है। भोपाल, विदिशा, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 
झंझावत और वज्रपात
एमपी के दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में वज्रपात की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button