Betul Mandi Bhav 04 September 2025 : 04 सितंबर 2025 के बैतूल मंडी भाव, अगले 3 दिन तक बंद रहेगी खरीदी
Betul Mandi Bhav 04 September 2025 : Betul Mandi Bhav of 04 September 2025, purchase will remain closed for next 3 days
Betul Mandi Bhav 04 September 2025 : गुरुवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 04 सितंबर 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 3 हजार 632 बोरे रही। 2455 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 844 बोरे मक्का की आवक 281 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
गुरुवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आई है । मूंग के दाम 6601 से लेकर 7101 रुपये तक है। उड़द के दाम 5400 प्रति किवंटल के पार थे।



