Betul TI Suspended :  महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा भारी, थाना प्रभारी को किया निलंबित

Betul TI Suspended: Not taking action on woman's complaint proved costly, station incharge suspended

Betul TI Suspended :  पुलिस मुख्यालय, भोपाल में हुई जनसुनवाई के दौरान बैतूल निवासी कविता पाल (पंवार) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस मुख्यालय ने दिनांक 05 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक बैतूल को जाँच कर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

हालाँकि, सात माह बीत जाने के बाद भी मामले में अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने 2 सितंबर 2025 को पुनः जनसुनवाई में उपस्थित होकर कार्यवाही न होने की गुहार लगाई।

मुख्यालय अभिलेखों के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत को 13 मार्च 2025 को ‘संतुष्ट’ बताकर बंद कर दिया गया था। लेकिन पुलिस अधीक्षक बैतूल से दूरभाष पर प्राप्त जानकारी में स्पष्ट हुआ कि जाँच अंतिम चरण में है और मामला अपराध पंजीयन योग्य है।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक अरविंद कुमरे, तत्कालीन थाना प्रभारी गंज (वर्तमान थाना प्रभारी बोरदेही, जिला बैतूल) को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैतूल निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button