IMD Weather Alert : नर्मदापुरम, सहित एमपी 11 जिलों में मूसलाधार का अलर्ट, बिजली कड़कने और वज्रपात की संभावना
IMD Weather Alert: Torrential rain alert in 11 districts of MP including Narmadapuram, possibility of lightning and thunder

IMD Weather Alert : मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिलों में बिजली कड़कने और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज इन जिलों में वज्रपात की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीथी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में वज्रपात की संभावना बनी है।



