MP Weather Alert : इंदौर और नर्मदापुरम सहित एमपी के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी तूफानी बारिश

MP Weather Alert: There will be torrential rain with thunder and lightning in 15 districts of MP including Indore and Narmadapuram

MP Weather Alert : वर्तमान में मानसून टूफ़, श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, कलिंगपट्टनम और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी के मध्य तक विस्तृत है। जिसके कारण कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, छिदवाड़ा, सिवनी, पाढर्णा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना बनी है। 
इन जिलों में झंझवात का अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर जिलों में झंझवात की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button