Betul News : तीजा व्रत की सामग्री को लेकर पति-पत्नी में विवाद, आवेश में आकर पति ने खाया जहर, मौत

Betul News: Dispute between husband and wife over the material for Teej fast, husband consumed poison in anger and died

प्रतीकात्मक फोटो

Betul News :  भादो का महीना, व्रत-त्योहार और घर-परिवार की खुशियों के बीच  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरतालिका तीजा व्रत की सामग्री खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने बुधवार को एक परिवार की खुशियां छीन गई। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के जावरा निवासी 30 वर्षीय युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विवाद से मौत तक पहुंची बात
पुलिस सूत्रों के अनुसार  मृतक की पहचान संजय पिता तुलसीदास (30) के रूप में हुई है। मंगलवार को उसकी पत्नी ने हरतालिका तीजा की पूजा सामग्री लाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने गुस्से और आवेश में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात हालत बिगड़ती गई और बुधवार सुबह संजय ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से गांव और परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विवाद सिर्फ पूजा की सामग्री को लेकर हुआ था। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
हरतालिका तीजा व्रत का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। लेकिन बैतूल में इसी व्रत की तैयारी एक परिवार के लिए दुखद हादसे में बदल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button