MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 12 जिलों में होगी तेज बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
MP Weather Alert: There will be heavy rain in 12 districts of Madhya Pradesh, lightning alert also
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण कुछ जिलों में बारिश का दौर कम हुआ है। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार को जारी गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अलीराजपुर झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी है। इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकला, सीथी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में झंझवात और वज्रपात की संभावना बनी है।



