Road Accident : सिवनी-मालवा में हुए सड़क हादसे में बैतूल के दो युवकों को मौत, एक गंभीर घायल
Road Accident: Two youths from Betul died and one seriously injured in a road accident in Seoni-Malwa
Road Accident : बुधवार दोपहर सिवनी मालवा के नर्मदापुरम बायपास पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन युवक बायपास से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि तीन में से दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरे का इलाज जारी है। मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान राकेश (निवासी ग्राम हर्रई, तहसील चिचोली) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। घायल युवक की पहचान प्रकाश (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी हर्रई) के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की तलाश जारी है।



