MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार
MP Weather Alert: Heavy rain alert in three districts of Madhya Pradesh, monsoon has again gained momentum
MP Weather Alert : गुरुवार को मध्य प्रदेश कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा जिलों में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात की संभावना बनी है। इसके अलावा रायसेन, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरेना, श्योपुरकला, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहप्र, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पाढर्णा जिलों में।
भोपाल, विदिशा, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
बैतूल में दिन भर रूकरूक कर बारिश
गुरुवार को दिन भर रूकरूक कर बारिश होते रही। बारिश होने से मौसम भी ठंडक घुल गई है। भू अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से गुरुवार सुबह आठ बजे तक बैतूल में 21.4, घोड़ाडोंगरी में 14.0, चिचोली 13.0, शाहपुर 14.0, मुलताई 16.4, पट्टन 9.3, आमला 14.0, आठनेर 21.1, भीमपुर में 15.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब जिले में कुल 552.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल 711.4 मिमी बारिश हो चुकी थी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बारिश का आंकड़ा कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।



