MP News : मध्य प्रदेश के 29 जिलों में हवा की गुणवत्ता खराब, सुधार के सारे प्रयास विफल

MP News: Air quality is bad in 29 districts of Madhya Pradesh, all efforts to improve it fail

MP News : हमारी सांसों को जीवन देने वाली हवा की गुणवत्ता लगातार चुनौती झेल रही है। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल (पीसीबी) के वार्षिक प्रतिवेदन में सामने आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों में से 29 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स – AQI) में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 26 जिलों में कुछ सुधार भी देखा गया है।

यह प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के औसत AQI की तुलना 2023-24 से करता है और हाल ही में इसे मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। इसमें साफ बताया गया है कि बड़े शहरों में जहां भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, वहीं इंदौर की स्थिति विपरीत दिशा में चली गई है। वर्ष 2023-24 में इंदौर का औसत AQI 113 था, जो 2024-25 में बढ़कर 114 हो गया। भले ही यह वृद्धि केवल 1 अंक की हो, लेकिन यह साफ संकेत है कि प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में और प्रयासों की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button