Bjp News : तिरंगा यात्रा मे सर्वसमाज को शामिल कर यात्रा को भव्य रूप करे प्रदान – हेमंत खंडेलवाल
BJP News : Make the Tiranga Yatra grand by involving the entire society - Hemant Khandelwal
Bjp News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों में संगठन के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारी को लेकर गंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में गज और कोठी बाजार मंडल की विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आगामी कार्यक्रमों को बेहतर और प्रभावी रूप से संपन्न कराए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जानी है। इस यात्रा में नवाचार के साथ ही सर्व समाज के लोगों को शामिल किया जाए ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया जा सके । बैठक के दौरान उन्होंने पिछले दिनों आयोजित मन की बात कार्यक्रम में बैतूल गंज मंडल द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी है। आयोजित इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार नें कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों में समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की संख्या रहे। इस बात को सुनिश्चित करें। कोठी बाजार व गंज मंडल की इस संयुक्त बैठक में प्रभारी राजेंद्र मालवी और सुधा चंद्रा के साथ ही मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा विक्रम वैध नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारसकरएविधायक चंद्रशेखर देशमुखए योगेश पंडाग्रेएनपा उपाध्यक्ष महेश राठौरए आनंद प्रजापति सहित मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधा चंद्रा द्वारा किया गया एवं आभार राजेंद्र मालवीय ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।



