Gold- Silver Price 07 August 2025 : रक्षाबंधन के पहले 1 लाख के पार पहुँचे सोना-चांदी के दाम
Gold- Silver Price 07 August 2025 : Gold and silver prices cross Rs 1 lakh before Rakshabandhan
Gold- Silver Price 07 August 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 07 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 100703 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 100300 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 92244 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 75527 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 58911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 15 हजार 250 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


