Paracetamol Tablet : पैरासिटामोल दवा को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने केंद्रीय मंत्री क्या बोले

Paracetamol Tablet: Big update on Paracetamol medicine, know what the Union Minister said

प्रतीकात्मक फोटो

Paracetamol Tablet :  देशभर में व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दवा पैरासिटामोल को लेकर चल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट जवाब दिया है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को संसद में साफ किया कि पैरासिटामोल पर देश में किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

मानसून सत्र के दौरान एक लिखित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को भी पैरासिटामोल पर प्रतिबंध संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पैरासिटामोल का उपयोग पूरी तरह वैध और सुरक्षित है।

हालांकि मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पैरासिटामोल के साथ कुछ अन्य दवाओं के फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्वयं पैरासिटामोल पर कोई रोक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button