MP IMD Alert : रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा जिले में बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल
MP IMD Alert: Red alert for rain in Raisen, Narmadapuram and Harda districts, clouds will rain in these districts

MP IMD Alert : मौसम विभाग भोपाल ने मध्य प्रदेश के रायसेन, नर्मदापुरम और हरदा जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना बनी है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, देवार, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, छिदवाडा, पादुणां , खरगौन, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमव, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में। ब्रहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मेहर जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।
भीमपुर में सबसे ज्यादा 3 इंच बारिश
बैतूल। जिले में बारिश का दौर जारी है, कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के भीमपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 3 इंच बारिश दर्ज की है। मंगलवार को भी दिन भर रूक-रूक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार से मंगलवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 12.2, घोड़ाडोंगरी 18.0, चिचोली 42.2, शाहपुर 24.0, मुलताई 10.0, प्रभातपट्टन 12.2, आमला 3.0, भैंसदेही 22.0, आठनेर 11.2 और भीमपुर में 75.0 मिमी बारिश हुई है। अब औसत बारिश का आकड़ा 510 मिमी तक पहुंच गया है।



