MP News : पचमढ़ी से बैतूल आ रही यात्री बस पेड़ से टकराई, बस में सवार थे 60 यात्री

MP News: A passenger bus coming from Pachmarhi to Betul collided with a tree, there were 60 passengers in the bus

MP News : पचमढ़ी से बैतूल जा रही एक यात्री बस के ब्रेक फेल होने से  अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटे आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अली कंपनी की यात्री बस सोमवार को पचमढ़ी से बैतूल आ रही थी। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के विशाल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। बस सड़क की  रेलिंग तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  बस में कुल 60 यात्री सवार थे। 4 से 5 यात्रियों को चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती किया गया। थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। इस हादसे में कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button