Gold- Silver Price 14 july 2025 : आज सोना-चांदी के दामों में फिर हुई भारी बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price 14 July 2025: Gold and silver prices increased again today, know the rate of 22 carat 10 grams gold

Gold- Silver Price 14 july 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 14 जुलाई 2025 दिन सोमवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 98 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 98097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97705 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 89857 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 73753 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 57387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 13 हजार 773 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

