Betul Mandi Bhav 11 July 2025 : आज 11 जुलाई 2025 के बैतूल मंडी भाव, 7 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 11 July 2025: Betul Mandi Bhav today 11 July 2025, 7 thousand sacks of produce arrived
Betul Mandi Bhav 11 July 2025 : शुक्रवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 11 जुलाई 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 360 बोरे रही। 2903 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 3000 बोरे मक्का की आवक 669 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
शुक्रवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 7150 से लेकर 7501 रुपये तक है। उड़द के दाम 5801 प्रति किवंटल के पार थे।

