Betul Today News : मुलताई में धूमधाम से मनाया मां ताप्ती जन्मोत्सव, सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Betul Today News: Maa Tapti's birth anniversary celebrated with great pomp in Multai, more than 1.25 lakh devotees visited

Betul Today News : धर्मनगरी मुलताई में बुधवार को मां ताप्ती जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ताप्ती तट पर सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ष की तरह इस बार भी ताप्ती सेवा मंडल एवं नगर प्रशासन के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया गया। ताप्ती परिक्रमा क्षेत्र में सुबह से ही पूजन, स्नान और जयकारों की गूंज सुनाई दी। भक्तजन हाथों में श्रद्धा सुमन की थाल लिए मां ताप्ती के दर्शन को उमड़े। अनुमान के अनुसार दिन भर में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती के दर्शन किए।इस अवसर पर मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं सप्त ऋषि टापू पर ताप्ती कथा का समापन हवन पूर्ण आहुति के साथ किया गया, जो विगत एक सप्ताह से चल रही थी। मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गडेकर, श्री हेमंत विजय राव देशमुख सहित अनेक श्रद्धालुओं ने ताप्ती मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

 

 चुनरी यात्रा का आकर्षण

ताप्ती सेवा मंडल द्वारा निकाली गई 251 मीटर लंबी श्रद्धा की चुनरी यात्रा इस वर्ष भी विशेष आकर्षण रही। चुनरी यात्रा ताप्ती मंदिर से आरंभ होकर आरती घाट पहुंची, जहां मां ताप्ती को नाव के माध्यम से चुनरी अर्पित की गई। ताप्ती प्रथम पुलिया से लेकर परमंडल जोड़ तक भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। बस स्टैंड पर ढाबा संचालकों ने भजन संध्या का आयोजन भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार मुलताई एसडीएम श्री राजीव कहार ने ताप्ती जन्मोत्सव पर संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की। जन्मोत्सव के दौरान नगर के मध्य भाग को बैरिकेडिंग कर यातायात पूरी तरह से बंद किया गया। जगह-जगह पुलिस एवं महिला सुरक्षा अधिकारी तैनात रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button