Betul Crime News : बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बेचने के फिराक में थे गाड़ी

Betul Crime News: Two accused of bike theft arrested, were trying to sell the vehicle

Betul Crime News :  कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बाइक भी बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को फरियाद  गौरव पिता मुरलीश्याम नागले, उम्र 25 वर्ष, निवासी भीमनगर बडोरा, थाना कोतवाली बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पल्सर मोटरसायकल (क्र. MP 48 ZE 3385) को ग्राम जाखली स्थित सुनिल कुमरे के खेत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की है।

 इस तरह से पकड़ाए आरोपी

कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ एवं शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटर सायकल चला रहे हैं तथा उसे बेचने की फिराक में हैं।
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ में उन्होंने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने अपने नाम  राजकुमार उर्फ कंटर पिता जगदीश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रावनवाड़ी,  विजय उर्फ डंपर पिता संतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रावनवाड़ी, होना बताया गया। युवको के पास से पल्सर मोटर सायकल क्र. MP 48 ZE 3385, अनुमानित कीमत 82,000 जप्त की है। उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविकांत डेहरिया,
उप निरीक्षक बसंत अहके, सहायक उप निरीक्षक जगदीश रैकवार, आरक्षक 102 दिनेश धुर्वे, सैनिक ईश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button