MP News: बदल जाएगा मध्य प्रदेश के इन 925 गांवो का नक्शा, मोहन सरकार ने शुरू की नई योजना

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के 925 गांव का नक्शा बदलने वाला है। राज्य सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है और इन गांव में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया जाएगा।घने जंगलों में बसे इन गांवों को राजस्व ग्रामों में बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनमें से ज्यादातर गांव को राजा से गांव में परिवर्तित भी कर दिया गया है।

6 महीने के लिए चलाया गया है विशेष अभियान (MP News)

मध्य प्रदेश में 6 महीना के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। 6 महीना में मध्य प्रदेश के इन 925 गांव की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी जाएगी।इन गांव का नए सिरे से विकास किया जाएगा और यहां आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। इन गांव में स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा।

इन गांवो में मूलभूत सुविधाओं पर किया जाएगा काम

गांवों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने से इन सभी गांव में तेजी से विकास होगा। भू अभिलेख और नक्श का काम पूरा करने के बाद इन गांव में बिजली पानी सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा इसके साथ ही इन सभी गांव में अस्पताल आंगनबाड़ी और स्कूल भवन बनाए जाएंगे।

अभी तक इन जिलों के गांवो को कर दिया गया है राजस्व गांव में परिवर्तित

प्रदेश में सबसे ज्यादा बैतूल जिले के 91 गांवोें को राजस्व ग्राम बनाया गया है। इसके अलावा डिंडौरी के 86, मंडला के 75, खरगौन के 65, बड़वानी के 64, खंडवा के 51, सीहोर के 49, छिंदवाड़ा के 48, बालाघाट के 46, हरदा के 42, बुरहानपुर के 37, सिवनी के 28, नर्मदापुरम के 24 वन ग्राम अब राजस्व ग्राम बन गए हैं। भोपाल जिले के 14, धार के 13, देवास के 12, सिंगरौली के 11, नरसिंहपुर के 10, रायसेन के 7, टीकमगढ़ व जबलपुर के 5-5, सागर के 4, ​विदिशा, राजगढ़, इंदौर, कटनी तथा गुना के 1-1 गांव राजस्व ग्राम बना दिए गए हैं।

Also Read : MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में 34 करोड़ के लागत से मॉडर्न फोरलेन सड़क का होगा निर्माण, मोहन सरकार ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button