Cheapest MBBS Countries: मात्र 6 लाख में डॉक्टर बना देता है यह देश, यहां से NEET के बिना भी कर सकते है MBBS की पढ़ाई

Cheapest MBBS Countries: नीट यूजीसी का रिजल्ट जारी हो गया है। हमारे देश में हर साल करोड़ों बच्चे डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट का एग्जाम देते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना बेहद मुश्किल होता है। अच्छा रैंक लाने के बाद भी कई बार भारत में अच्छा मेडिकल कॉलेज नहीं मिल पाता।
बहुत सारे ऐसे छात्र हैं जिन्हें अच्छा कॉलेज नहीं मिलता इसके बाद भी वह एमबीबीएस करना चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा ऐसा देश है जो बेहद कम खर्चे में एमबीबीएस की डिग्री देता है।
कजाकिस्तान में कम खर्चे में कर सकते हैं एमबीबीएस (Cheapest MBBS Countries)
कजाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां से छात्र बेहद कम खर्चे में डाक्टरी की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां की कॉलेज की फीस बेहद कम है।
कजाकिस्तान के यूनिवर्सिटीज को पूरी दुनिया से मान्यता मिली है। यहां एमबीबीएस का सिलेबस इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर आधारित होता है जिसे प्री क्लीनिकल, पारा क्लीनिकल और क्लीनिकल पेज का पालन किया जाता है।
कौन ले सकता है एडमिशन
कजाकिस्तान के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को 12वीं क्लास में 50% नंबर लाना जरूरी है। नीट के परीक्षा में आपका बैठना जरूरी है इसके साथ ही नीत स्कोर एडमिशन के समय जरूरी होता है।
सालाना कितना है फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यहां का सालाना फीस $3000 से लेकर 7000 डॉलर यानी कि भारतीय रूपों में 2.5 लाख से लेकर 6 लख रुपए तक है। यहां बेहद कम खर्चे में आप मेडिकल की डिग्री हासिल कर सकते हैं।
Also Read:Betul Crime News Today : तीन चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार लगभग 5 लाख का मसरूका किया जप्त



