Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री की घोषणा: लाडली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रूपए, इस दिन से 3000 भी देगी सरकार

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य की बहनों को दीपावली से 1500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि साल 2028 से लाडली बहनों के अकाउंट में हर महीने ₹3000 ट्रांसफर किया जाएगा।

लाडली बहनों को मिलेंगे ₹1500 हर महीने (Ladli Behna Yojana)

मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को अब हर महीने ₹1500 दिया जाएगा। दीपावली से ₹1500 अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की लाडली बहनों के हित में सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव देंगे लाडली बहनों को सौगात

रक्षाबंधन के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार राज्य की लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने वाली है। 1250 रुपए के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव शगुन के तौर पर लाडली बहनों के अकाउंट में ₹250 की राशि भेजेंगे। रक्षाबंधन का त्योहार बहने अच्छे से मना सके इसके लिए यह राशि दी जाएगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में 2 लाख से अधिक सरकारी पदों पर आएगी वैकेंसी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1000 की राशि दी जाती थी लेकिन बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए। अब जल्दी इस योजना की राशि बढ़ाकर ₹1500 की जाएगी।

Also Read:Madhya Pradesh news: बड़ी खुशखबरी: मप्र में बिजली बिल पर मिलेगा डिस्काउंट, केवल इन उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button