MP Monsoon Alert: मप्र में मानसून की जोरदार एंट्री, इन जिलों में अगले चार दिनों तक होगी तूफानी बारिश, अलर्ट जारी

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री हुई है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के माने तो आने वाले चार दिनों में राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में जोरदार हवा चलने और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है
इन जिलों में होगी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश (MP Monsoon Alert)
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि भोपाल इंदौर रतलाम गुना शिवनी सागर नर्मदा पुरम बैतूल सहित राज्य के 19 जिलों में अगले तीन दिनों तक तूफानी बारिश होगी। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी।
मौसम हुआ सुहाना
बारिश होने से तपती जलती गर्मी से लोगों को राहत मिली है और राज्य का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा और झमाझम बारिश होगी।
बाढ़ को लेकर तैयारियां जारी
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है ताकि आने वाले समय में राज्य के लोगों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। जिन जिलों में अधिक बारिश होती है उन जिलों में बाढ़ को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।



