Betul News : युवक ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Betul News: The youth committed suicide by hanging himself from a tree in the field, police is investigating the case
Betul News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ में एक युवक ने अपने ही खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही खेड़ी सांवलीगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की स्थल का निरीक्षण किया। खेड़ी चौकी प्रभारी राजेश सरेयाम ने बताया कि खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी रूपेश पिता अजाब माकोड़े (28) ने शनिवार सुबह खेत में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुबह खेत जाने का कहकर घर से निकला था। जब परिजन खेत पहुंचे तो उन्हें युवक का शव पेड़ पर लटका मिला।युवक ने किस कारण से फांसी लगाई है अभी कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी आत्म हत्या के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे इसके बाद ही फांसी का कारण सामने आ सकता है। पुलिस के मुताबिक मृतक भोजन बनाने का काम करता था। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। पुलिस ने मृग कायम कर आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी।



