MP News : मध्य प्रदेश में बनेगा सोलर गांव, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे प्रत्येक घर
MP News: Solar village will be built in Madhya Pradesh, every house will be lit with solar energy
MP News : मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव विकसित होगा इस गांव में सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी की जाएगी। इस गांव सोलर गांव नाम दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार भोपाल जिले के एक गाँव का चयन करेंगी। इस गांव को सोलर गांव से विकसित किया जाएगा। इस पूरे गांव में बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ने जिला पंचायत सहित कई विभागों को निर्देश दिए है। आगामी 15 दिन के भीतर इस गांव को चिन्हित किया जाएगा।नहीं पड़ेगी बिजली की जरूरत
जानकारी के मुताबिक सोलर गांव में बिजली के लिए सौर ऊर्जा के सोलर पैनल प्रत्येक घर में लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से बिजली उत्पादित की जाएगी। सोलर पैनल लगने के बाद गांव में बिजली की जरूरत नहीं रहेगी। इस गांव का प्रत्येक घर सौर्य ऊर्जा से जगमग होगा। जानकारी के मुताबिक भोपाल में इस समय 32000 से अधिक सोलर पैनल स्थापित है जिसमें से 1.92 लाख किलोवाट प्लांट लगे है। इन प्लांट से रोजाना 7.68 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।


