MP News: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब एयरपोर्ट पर ₹10 में मिलेगा नाश्ता, शुरू हुई नई सेवा

MP News: अक्सर आपने देखा होगा कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने का सामान बेहद महंगा मिलता है। पानी का बोतल तक एयरपोर्ट पर महंगा मिलता है लेकिन अब मध्य प्रदेश के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मात्र ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा मिलेगा।
केंद्र सरकार नागरिय विमान मंत्रालय के द्वारा हवाई यात्रियों को कम कीमत पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे खोलने की मंजूरी दी थी।
अब इस एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एक महिला यात्री ने बुधवार को परिसर में उड़ान कैफे का फीता काटकर इसकी शुरुआत की है। राम जी अवस्थी ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को बेहद कम खर्च में लंच मिल जाएगा।
शुरू हुई उड़ान कैसे की सुविधा (MP News)
एक तरफ हवाई टिकट महंगा होता है वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर खाने-पीने का सामान भी काफी महंगा मिलता है जिसके वजह से यात्रियों की परेशानियां बढ़ती है. लेकिन अब राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेहद सस्ते में लंच मिल जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
यहां देखें खाने पीने की चीजों का नया रेट
सामग्री की रेट लिस्ट
● चाय- 10 रुपए
● कॉफी- 20 रुपए
● पानी- 10/20 रुपए
● समोसा- 20 रुपए
● मिठाई- 20 रुपए



