Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त, जबलपुर से राशि ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Ladli Behna Yojana: आज 13 तारीख को लाडली बहना योजना की राशि जारी होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने की वजह से अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम रद्द होने की वजह से आज लाडली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाई। इसी बीच राज्य की करोड़ों बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब लाडली बहना योजना की राशि 16 जून 2025 को ट्रांसफर की जाएगी।
16 जून को ट्रांसफर होगी लाडली बहना योजना की राशि (Ladli Behna Yojana )
जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के द्वारा नई तारीख की घोषणा की गई है। 16 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और इसी दौरान वह लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।
अहमदाबाद हादसे से आहत है मुख्यमंत्री
अहमदाबाद प्लेन हादसे से मुख्यमंत्री मोहन यादव बुरी तरह से आहत है यही वजह है कि उन्होंने आज अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया। आज मुख्यमंत्री लाडली बहनों के अकाउंट में 25वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करने वाले थे.
हर महीने महिलाओं को मिलता है ₹1250
लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किया गया है।



