Ladli Behana Yojana : रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों को देंगे बड़ा तोहफा, योजना की राशि में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी
Ladli Behana Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना महिला उत्थान के लिए शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है कि आने वाले समय में लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ा दी जाएगी।
रक्षाबंधन पर लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन से लाडली बहनों की राशि में इजाफा किया जाएगा। अब 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 1,250 रुपये की जगह 1,500 रुपये दिए जाएंगे। यह बढ़ोतरी रक्षाबंधन से लागू होगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा है कि लाडली बहना योजना की राशि भविष्य में बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह की जाएगी। यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे की जाएगी और योजना को बंद नहीं किया जाएगा।
1250 रुपए से बढ़कर ₹3000 तक हो सकती है राशि (Ladli Behana Yojana)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन वर्ष में लाडली बहना योजना की राशि बढ़कर ₹3000 तक हो जाएगी। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। चुनाव के समय हमने जो भी वादा किया था उसे वादे को पूरा करेंगे।
योजना की राशि का दुरुपयोग नहीं करती हमारी बहनें : CM Yadav
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारी बहने लाडली बहना योजना की राशि का दुरुपयोग नहीं करती बल्कि जरूरत की कामों के लिए इसका इस्तेमाल करती है।
राज्य में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में 1400 करोड़ की लागत से गोमुख जलाशय का निर्माण किया जाएगा।
जल संरक्षण के लिए चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि लगातार जल की कमी देखने को मिल रही है और मध्य प्रदेश में भी गर्मी के दौरान कई राज्यों में सुख जैसे हालात हो गए हैं। राज्य में जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न नदियों को खेतों से जोड़कर नदियों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
Also Read:Betul Crime News Today : गल्ला व्यापारी के घर हुई डकैती का खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार



