Monsoon 2025: एक सप्ताह पहले केरल में मानसून की दस्तक, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Monsoon 2025: Monsoon hits Kerala a week earlier, rain alert in many districts of Madhya Pradesh

Monsoon 2025 आखिरकार शनिवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। केरल के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। इस वर्ष मानसून में एक सप्ताह पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून के केरल में पहुंचने के बाद यह तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में जल्द पहुंचेगी। दक्षिण और पूर्व राज्यों में अगले 4 जून तक मानसून कवर कर सकता है। दक्षिण राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना बनी है।
15 जून को मध्य प्रदेश में होगी एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून हो सकती है। यह मानसून मंडल शिवानी डिंडोरी बालाघाट अनूपपुर बुरहानपुर पांढुर्णा बैतूल बड़वानी जिले के रास्ते पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय होगा। ग्वालियर चंबल संभागों में मानसून के 25 जून तक पहुंचाने की संभावना है। भोपाल इंदौर में 20 जून को मानसून की बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश की भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन, बड़वानी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांडुर्णा, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर जिलों गरज- चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।
गर्मी के दिनों में बारिश जैसा मौसम, जल्द आएंगा मानसून
बैतूल। इस बार गर्मी के दिनों में बारिश जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। कभी भी मौसम का मिजाज बदल जाता है और बारिश होने लगती है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाऐं रहे और जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में बूंदा-बांदी और बैतूल बाजार क्षेत्र में बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घूल गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की है, बदलते मौसम से गर्मी के तेवर पूरी तरह से ठंडे हो गए है। इस बर जिले में जल्द मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार एक सप्ताह पहले मानसून आ चूका है। बैतूल जिले में भी मानसून के जल्द पहुंचे और झमाझम बारिश होने की संभावना बनी है। प्रति वर्ष देखने में आता है कि बैतूल में 20 से 25 जून तक मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार 15 से 20 जून तक जिले में मानसून की बारिश होन की संभावना जताई जा रही है। बालाघाट और मंडला जिले से मध्यप्रदेश से मानसून की इंट्री हो सकती है।
कल से होगी नौतपा की शुरूआत
25 मई से नौतपा की शुरूआत होने वाली है, इस बार नौतपा में गर्मी के तेवर देखने को मिलेगे। मौसम विज्ञानिकों ने नौतपा की शुरूआत में ही बारिश होने की संभावना जताई है। नौतपा की तेज तपीस पर इस बार बारिश ग्रहण लगाने वाली है। अगले 30 मई तक जिले में बादल छाए रहने और मध्यम से तेज बारिश होने के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटें की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से जिले में प्रतिदिन किसी ना किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है, जिसके कारण मौसम ठंडा हो गया है। गर्मी के दिनों में बारिश जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। नौतपा में पृथ्वी सूरज के करीब आ जाती है, जिसके कारण तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बारिश की स्थिति बनी होने से मौसम में ठंडक सी घूल गई है, जिसके कारण नौतपा का कोई असर दिखाई नहीं दिखेगा।



