MP Weather Update : भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में आंधी- तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather Update: Alert of hailstorm along with thunderstorm in many districts including Bhopal, Jabalpur and Narmadapuram

MP Weather Update:  मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया है। शनिवार शाम को भोपाल में धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी हुई है। टीकमगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाएं चली। आँधी  के कारण कई जगह पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई है। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में तेज बारिश होने के समाचार मिले हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि की संभावना है। 
विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खडवा, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों तेज हवा बारिश हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button