MP Today News: जल गंगा संवर्धन अभियान: बैतूल जिला बना जल संरक्षण में अग्रणी, कूप रिचार्ज में प्रदेश में प्रथम स्थान
MP Today News: Jal Ganga Samvardhan Abhiyan: Betul district becomes leader in water conservation, first place in the state in well recharge
MP Today News: मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 30 मार्च से 30 जून 2025 तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बैतूल जिले ने 3800 कूप रिचार्ज के लक्ष्य के विरुद्ध 2777 कूप रिचार्ज का निर्माण प्रारम्भ कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के कुशल मार्गदर्शन और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सैकड़ों गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कूप रिचार्ज, अमृत सरोवर , खेत तलवारसोखता गड्ढा निर्माण, जल संरचनाओं की सफाई, जीर्णोद्धार , जनजागरूकता रैली, और जल सम्मेलन शामिल हैं। ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी से इन गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह उपलब्धि जिले के समर्पित प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है।
कूप रिचार्ज से बदलेगी तस्वीर
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बन गया। सूखते कुएं, गिरता जलस्तर और जल संकट की आहट के प्रति प्रशासन ने गांव-गांव जाकर जल संरक्षण की अलख जगाई है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और सीईओ श्री अक्षत जैन के नेतृत्व में जिले में सैकड़ों कुओं का रिचार्ज कराया जा रहा है। इस कार्य में पंचायतों, स्व-सहायता समूहों और स्वयंसेवियों ने भागीदारी निभा रहे है।



