Betul Road Accident: यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, आईटीआई के छात्र की दर्दनाक मौत

Betul Road Accident: Passenger bus hits bike, ITI student dies a painful death

Betul Road Accident  बैतूल बाजार के पास बुधवार सुबह यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आईटीआई के छात्र की मौत हो गई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से नागपुर जारी शिवहरे यात्री बस ने कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े युवक टक्कर मार दी। हादसे में  जुनवानी निवासी आशीष पिता उत्तम धुर्वे उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई है। युवक सरकारी आईटीआई में अध्यनरत था। 

कार चालक को बचाने में हादसा
हादसे को लेकर जानकारी यह सामने आई है कि पेट्रोल पंप से एक कार पेट्रोल भरा कर निकल रही थी। तभी यात्री बस भी तेज गति से आ रही थी। कार को बचाने के चक्कर में बस में युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की रीड की हड्डी को गंभीर चोट आने से मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। 
बिजली का पोल भी टूटा
जानकारी के मुताबिक युवक को टक्कर मारने के बाद यात्री बस विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में विद्युत पोल भी टूट गया है। हादसा रेयांश रेस्टोरेंट के सामने का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले किया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button