कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
भैंसदेही मंडी भाव इस प्रकार है..
जिले के भैंसदेही में भी मंडी मक्का सोयाबीन और गेहूं की अच्छी आवक हो रही है।
मूंग और उड़द की आवक नही
मंगलवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई । गत दिवस मूंग के दाम 7200 से लेकर 7200 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार थे।