Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: आज इन राशि वालों को शत्रु कर सकते परेशान, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's horoscope 19 April 2025: Enemies can trouble people of these zodiac signs today, know how the day will pass

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025 : आज 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार आज वैशाख मास  कृष्ण पक्ष की षष्टि तिथि  है। आज का योग शिव रहेगा। आज मूल नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से दोपहर 12:46 बजे तक  है।  राहुकाल का समय  है सुबह 09:06 बजे से सुबह 10:43 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा धनु  राशि और सूर्य मेष  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पूर्व दिशा है। 

  ( ज्योतिषी प्रवीण मिश्र)

मेष राशि Aries Today Horoscopes
मन की चिंता दूर होगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें। किसी बात को लेकर लोगों से मतभेद हो सकता है। शत्रु से सावधान रहे। परिवार से जुड़े काम बनेंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
 शुभ रंग लाल
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
खर्चो को कंट्रोल में करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। योजना बनाकर काम करने की जरूरत है। पुराने संबंधों को संभालना होगा। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में आज हानि हो सकती है।
  •  शुभ रंग आसमानी
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
मेहनत का फल मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।  रिश्तो में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में आज लाभ के योग बने हुए हैं।
  •  शुभ रंग हरा
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
आत्मविश्वास आपका बढ़ेगा। मन की चिंता दूर होगी। अपने काम में सावधानी बरते। मित्रों से मुलाकात होगी। बड़े निवेश से अभी बचाना होगा। व्यापार में उधर लेनदेन ना करें।
  •  शुभ रंग क्रीम
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। आलसी को बढ़ाने ना दे। लोगों से उलझने से बचें। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। आपके दोस्त मदद करेंगे। व्यापार में सावधानी से काम करें।
  • शुभ  रंग लाल
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
कोई अच्छी खबर मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। मेहनत करने का साधारण लाभ होगा। कहीं यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। काम में चुनौतियां आएगी। व्यापार में मेहनत करने का दिन है।
 शुभ रंग भूरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
धन लाभ के योग बने हैं। परिवार से जुड़ी परेशानी दूर होगी। हर काम सावधानी से करना होगा । अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में नया निवेश न करें।
  •  शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
प्रत्येक काम सावधानी से करें। कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। मन में चिंता रहेगी। नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। बहुत दिनों से जो अटका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
 
शुभ  रंग मरून
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 करियर पर ध्यान देने का समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। धैर्य से फैसला करने का समय है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में खर्चों पर कंट्रोल करें।
  • शुभ रंग पीला

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

कोई अच्छी खबर मिलेगी। धन आगमन के रास्ते बढ़ेंगे। मेहनत को और बढ़ाना होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी हुई है।

  •  शुभ रंग क्रीम
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश सावधानी से करें। भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। व्यापार में लाभ के योग बने हैं
  •  शुभ रंग आसमानी
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। मन में नेगेटिव विचारों को ना पाले। लोगों से उलझने से बचें। अपने काम पर ध्यान देने का समय है। व्यापार में लाभ हो सकता है।
  • शुभ रंग सफेद

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button