
बैतूल– जिला ही नही प्रदेश देश की महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने वाले युवा लीडर मनीष मिसर को पुनः भाजपा सोशल मीडिया का जिला सहसंयोजक बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी मनीष मिसर ने ये दायित्व बखूबी से निभाया था।भाजपा जिला नेतृत्व ने पुनः इन पर भरोसा जताते हुए ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मनीष मिसर को सौंपी है।पार्टी की रीति नीति पार्टी के कार्यक्रम सहित पार्टी की महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले कार्यकर्ताओ तक पहुंचाने में मनीष मिसर को महारत हासिल है।इनके सोशल मीडिया अकॉउंट पर आप हमेशा देख सकते है।
मनीष मिसर की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और इष्ट मित्रो ने इन्हें बधाई प्रेषित की है और पार्टी के जिला नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।
Back to top button