Ladli Behna Yojana: मोहन भैया ने बहनों को दी खुशखबरी, लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त हुई जारी

Ladli Behna Yojana : लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश की बहनों को आखिरकार खुशखबरी मिल गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में 23वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज मंडला के एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की राशि महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर की है। लाडली बहना योजना की राशि के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफलिंग योजना भी ट्रांसफर किया है।
महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त (Ladli Behna Yojana)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना का पैसा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने के लिए शामिल हुए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक पर प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने की 23वीं किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपए अंतरित किए।
Also Read:MP News: एमपी में बनेगा नया रेलवे स्टेशन और 7700 करोड़ की बिजली यूनिट, 10 हजार को रोजगार
मुख्यमंत्री इस अवसर पर 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खातों में 340 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से भेजी।



