Ladli Behna Yojana: जल्द खत्म होगा इंतजार, कुछ घंटे में खाते में होगी 23वीं किस्त, इस तरह कर सकते हैं चेक

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan) के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1250 रुपए हर महीने मिलते हैं। महिलाओं को अभी तक 22 किस्तें मिल चुकी है। अब उनके खाते में जल्द ही 23वीं किस्त भेजी जाएगी।
सम्मान और समृद्धि का उत्सव…
प्रदेश की लाड़ली बहनें आत्मनिर्भर और सशक्त बनें, यही हमारा ध्येय है। मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रदेश की बहनों के खाते में ग्राम टिकरवारा, मण्डला से “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत ₹1250 की राशि अंतरित करूँगा।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/MtwtvtNCFQ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 16, 2025
10 तारीख को आती है योजना की राशि (Ladli Behna Yojana)
इस योजना के अंतर्गत आमतौर पर 10 तारीख को हर महीने में राशि भेज दी जाती है लेकिन अप्रैल के महीने में 10 तारीख को 23वीं किस्त नहीं आने से महिलाओं में मायूसी देखी गई। हालांकि चंद घंटे बाद महिलाओं की यह परेशानी भी खत्म हो जाएगी। आज महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा भेजी जाएगी।
इस तरह चेक कर सकते हैं 23वीं किस्त
सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
-इसके बाद होमपेज पर दिख रहे ‘आवेदन एवं भुगतान’ की स्थिति पर क्लिक करें।
-अब पहले से रजिस्टर्ड महिला लाभार्थियों को लॉग-इन करना होगा। इसके लिए लाड़ली बहना आवेदन संख्या या सदस्य समग्र संख्या मांगी जाएगी। -लाड़ली बहना योजना के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भी भेजा जाएगा।
-लॉग-इन करने के लिए लाड़ली बहना एप्लीकेशन नंबर या सदस्य समग्र संख्या, कैप्चा कोड भरकर OTP मंगाएं।
-मोबाइल नंबर पर मिले OTP को भरकर ‘खोजें विकल्प’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ‘आवेदन और किस्त की स्थिति’ का विवरण नजर आएगा।
-इस तरीके से आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त आई है या नहीं।



