Ladli Behna Yojana: खुशियों से भर जाएगी झोली, आज लाडली बहनों को 23वीं किस्त के साथ मिलेंगे इन योजनाओं के पैसे, देखें

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाखों लाडली बहना बेसब्री से 23वीं किस्त का इंतजार कर रही है। आमतौर पर देखा जाता है कि इस योजना की राशि 10 तारीख को भेज दी जाती है लेकिन इस बार बहनों को 10 अप्रैल को 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव बहनों को लाडली बहना योजना के साथ दो अन्य योजनाओं के पैसे भी भेजने वाले हैं।
आज लाडली बहनों के खाते में मोहन यादव भेजेंगे पैसे (Ladli Behna Yojana)
आज मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में 23वीं किस्त के 1250 रुपए भेजने वाले हैं। आज 16 अप्रैल को सिंगल क्लिक से मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। आम तौर पर 10 तारीख को राशि आती है लेकिन इस बार देर होने के वजह से विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है।
सरकार ने अभी तक इस योजना के तहत 30000 करोड रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। मुख्यमंत्री आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख लोगों को 337 करोड रुपए और 25 लाख बहनों को गैस सिलेंडर के पैसे भी भेजेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को पहले ₹1100 मिलते थे लेकिन अब सरकार में योजना की राशि बढ़ा दी है। अब महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए भेजे जाते हैं।
Also Read:MP News : मध्य प्रदेश में यहां पर बन रहा वेस्टर्न बाईपास, कई गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण



