MP News: मध्य प्रदेश में 3 साल से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला, शिक्षकों के लिए तबादला नीति

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर के लिए बेचैन है। सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर नीति को लेकर सरकार भी तैयारी में जुटी है। जल्द ही तबादले का रास्ता खुलने वाला है। राज्य सरकार जल्द ही तबादलों पर लगे रोक को खत्म करने वाली है। सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही तबादला नीति तैयार करके मुख्य सचिव को सौंपने वाला है इसके बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा करके फाइनल रिपोर्ट तैयार करेंगे। सामने जानकारी के अनुसार इस महीने के अंत तक प्रशासन इस पर फाइनल मंजूरी दे सकता है।
3 साल से ट्रांसफर के इंतजार में है कर्मचारी (MP News)
3 साल से सरकारी कर्मचारी एतबादलों के इंतजार में है लेकिन उनका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नहीं तबादला नीति से एक ही जगह पर 3 साल से जमीन अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाएगा और ऐसे कर्मचारियों को दूसरे जगह भेजा जाएगा जो लंबे समय से एक जगह पर पोस्टेड है। आपको बता दे कि किसी भी विभाग में 10% से अधिक तबादला नहीं होगा।
बड़े विभाग में बढ़ाई जा सकती है सीमा
बड़े विभागों में इस सीमा को बढ़ाया जा सकता है. स्वैच्छिक आधार पर होने वाले तबादलों में सरकार किसी भी तरह के भत्ते का लाभ नहीं देगी. भत्ते का लाभ सिर्फ उन्हीं कर्मचारी अधिकारियों को मिलेगा, जिनका प्रशासनिक आधार पर तबादला होगा।
मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों को मिलेंगे अधिकारी
राज्य सरकार ने जनवरी माह में मंत्रियों को विशेष परिस्थितियों में तबादले के अधिकार दिए थे। इसमें गंभीर बीमारी, कोर्ट के आदेश या प्रशासनिक आवश्यकता के मामलों में ही तबादले मंत्रियों की अनुशंसा के आधार पर करने के अधिकार दिए थे। नई तबादला नीति में भी प्रभारी मंत्रियों की अनुशंसा पर विभागीय मंत्रियों को तबादले के अधिकार दिए जा सकते हैं. सुपर गजटेड अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री समन्वय से ही किए जाएंगे।
Also Read:MP News: मप्र से 90 मिनट में तय होगा आगरा का सफर, 3 राज्यों को जोड़ेगी ये ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
राज्य के टीचर्स के लिए अलग से बनाई जाएगी पॉलिसी
स्कूल शिक्षा विभाग के लिए राज्य शासन अलग से तबादला नीति लेकर आएगी।बताया जा रहा है कि पिछले सालों की तरह इस साल भी ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षकों के तबादलें होंगे। इसमें शिक्षकों को खुद ही ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद पद रिक्त होने पर तबादलें होंगे।ताकि इससे अतिशेष शिक्षकों की स्थिति पैदा न हो सके।
Also Read:MP News: मप्र से 90 मिनट में तय होगा आगरा का सफर, 3 राज्यों को जोड़ेगी ये ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे



