Ladli Behna Yojana : सीएम का ऐलान, लाडली बहनों के खाते में 2 दिन में भेजेंगे इतनी राशि

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार के एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।आमतौर पर इस योजना की राशि 10 तारीख को भेज दी जाती है लेकिन इस महीने में 10 अप्रैल को महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की गई जिसके वजह से महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि अब लाडली बहाने योजना की किस्त की फाइनल डिटेल सामने आ गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 23वीं किस्त का डेट कंफर्म कर दिया है।

विभागीय अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर पत्रिका ने इस संबंध में दो दिन पहले ही अपने पाठक महिलाओं को बता दिया था कि, सरकार इस बार किस तारीख को लाडली बहना योजना के तहत राशि वितरण करेगी। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद योजना के तहत राशि वितरण करने की तारीख और स्थान की पुष्टि कर दी है।

Also Read:Betul News Today: बैतूल में वसूली के लिए गए फाइनेंस कर्मचारी का गला रेतकर हत्या; बाइक, मोबाइल और पैसों का बैग ले गए बदमाश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट रते हुए लिखा कि, ‘खुशहाल बहनें, समृद्ध मध्य प्रदेश… नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ग्राम टिकरवारा, जिला मंडला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं।’ सीएम ने आगे राशि वितरण की तारीख को लेकर सीएम ने कहा- 16 अप्रैल 2025 मंडला जिले ग्राम टिकरवारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की राशि वितरित की जाएगी।

Also Read:MP Transfer Policy: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, रणनीति तैयार

सामूहिक विवाह सम्मेलन और राशि विकरण (Ladli Behna Yojana)

वहीं, दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि आने वाली 16 अप्रैल दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले टिकरावारा गांव में 1100 बेटियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ही सीएम मोहन प्रदेश की सभी लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त की रकम भी बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Also Read:MP News: सफर होगा आसान, करोड़ों रुपए खर्च कर बरसात से पहले मप्र के इन जिलों में होगा चकाचक सड़कों का निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button