Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी योजना की 23वीं किस्त, देखें ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana Update) का संचालन किया जाता है।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी।राज्य सरकार के द्वारा हर महीने इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है।
कब आएगी 23वीं किस्त (Ladli Behna Yojana)

आमतौर पर योजना की राशि 10 तारीख को भेज दी जाती है।इस बार 23वीं किस्त 10 तारीख को नहीं भेजी गई है। उम्मीद थी कि 11 तारीख को इस योजना की राशि भेजी जाएगी लेकिन 11 तारीख को भी राशि नहीं भेजी गई। सूत्रों की माने तो योजना की राशि 13 तारीख को गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) के मध्य प्रदेश दौरे के दौरान ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार करीब 11 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये महिलाएं सतना और मैहर जिलों से संबंधित हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। योजना के नियमों के तहत 23 से 60 वर्ष तक की महिलाएं ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
सतना और मैहर जिलों में करीब 3 लाख 78 हजार महिलाएं योजना का लाभ उठा रही थीं, जिनमें से 9 हजार महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं, और उनका नाम सरकार के पोर्टल से हटा दिया गया है। इसके अलावा, करीब 2 हजार महिलाओं ने खुद से इस योजना का लाभ लेना बंद कर दिया है।
नहीं बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
कई बार ऐसी खबर सामने आई है की लाडली बहना योजना की राशि बढ़ सकती है लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि इस योजना की राशि नहीं बढ़ेगी।
Also Read:Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी योजना की 23वीं किस्त



