Ladli Bahana Yojana: मप्र की 3 लाख से अधिक महिलाओं का लाडली बहना योजना से कटा नाम, नहीं मिलेंगे 1250 रुपए, जानिए क्या है वजह

Ladli Bahana Yojana: लाडली बहना योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘लाडली बहना योजना’ से तीन लाख 19हजार 991 महिलाएं बाहर हो चुकी है सरकार ने इन महिलाओं को पात्रता सूची से बाहर कर दिया है जिसके वजह से अब इनके खाते में 1250 रुपए की राशि नहीं आएगी। सामने आई जानकारी के अनुसार सरकार ने यह फैसला योजना में निर्धारित आयु सीमा और अन्य पात्रता के शर्तों के वजह से लिया है।

यह महिलाएं हुई बाहर (Ladli Bahana Yojana)

लाडली बहना योजना के मौजूदा पात्रता शर्तों के अनुसार इस योजना का लाभ 21 से 60 साल की महिलाओं को ही मिल सकता है। हालांकि कई ऐसी महिलाएं हैं जो 60 साल की हो चुकी है और अभी भी इस योजना का लाभ ले रही थी। लेकिन सरकार ने अब इन महिलाओं का नाम पात्रता सूची से हटा दिया है।

वही 57075 महिलाएं ऐसी हैं जो पेंशन प्राप्त करती हैं। ऐसी महिलाओं का नाम भी सरकार ने लिस्ट से हटा दिया है क्योंकि सरकार के शर्तों के अनुसार लाडली बहन योजना का लाभ पेंशन लेने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा।

सामने जानकारी के अनुसार सरकार लाडली बहन योजना की राशि बढ़ा सकती है और उम्र सीमा को 21 साल से घटकर 18 साल कर सकती है। वही इस योजना को आजीवन भी किया जा सकता है। लेकिन सरकार ने अभी इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में इस योजना की शुरुआत महिला सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के तहत 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर माह ₹1250 की सीधी आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में दी जा रही है।

Also Read:MP News: मप्र में रबी फसल पर MSP के साथ मिलेगा बोनस, मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button