Ladli Behana Yojana: लाडली बहनों के लिए जरूरी खबर, इस बार देर से आएगी 23वीं किस्त, जानिए क्या है वजह

Ladli Behana Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना महिला उत्थान के लिए चलाया जाता है। यह महिलाओं के लिए एक बेहतरीन योजना है जिसके अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रूपये की राशि दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी।
राज्य की महिलाओं को 22 किस्तें मिल चुकी है लेकिन अब महिलाएं बेसब्री से 23वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। आमतौर पर इस योजना की राशि 10 तारीख को भेज दी जाती है लेकिन इस बार 10 तारीख में जाने के बाद भी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं। महिलाएं बेसब्री से योजना की किस्त का इंतजार कर रही है। राज्य की महिलाओं के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर 23वीं किस्त कब आएगी।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी
13 तारीख तक जारी हो सकती है योजना की किस्त (Ladli Behana Yojana)
आपको बता दे कि इस बार 23वीं किस्त आने में थोड़ी देरी हो सकती है।नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ‘कैश लिक्विडिटी मैनेजमेंट’ की प्रक्रिया के चलते भुगतान में देरी हो रही है। सामने जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल के आसपास योजना की किस्त जारी की जा सकती है हालांकि अभी तक इस बात की घोषणा ऑफीशियली नहीं हुई है।

लाडली बहना योजना के लिए पैसा राज्य सरकार केंद्र सरकार से प्राप्त करती है। जब तक केंद्र से फंड जारी नहीं होता, तब तक राज्य स्तर पर भुगतान रोका जाता है। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी वित्त विभाग की होती है, जो राशि आवंटित करता है।



