MP Government Job Alert: अपना डॉक्यूमेंट रखें तैयार, साल के अंत तक मप्र में 1 लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली, देखें डीटेल्स

MP Government Job Alert
MP Government Job Alert

MP Government Job Alert: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अगले 2 साल में राज्य में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। साल के अंत तक कई विभागों में भारतीय शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2027 में भी एक लाख से अधिक पदों पर वैकेंसी आएगी।बता दे कि कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद खाली हुए पदों पर सरकार समय से बहाली लाएगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

1 लाख से अधिक पद है खाली (MP Government Job Alert)

सामान्य प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दिया कि एक लाख से अधिक पदों पर वैकेंसी होनी है। यह पद 5 साल से खाली है जिसको सरकार ने जल्द से जल्द भरने का आदेश दिया है। राज्य में जल्दी प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है जिसके बाद और भी पद खाली हो जाएंगे जिसे अगले 2 सालों में भरा जाएगा।

Also Read:Betul Crime News: बैतूल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, घटना से फैली सनसनी

चार महीने पहले मोहन कैबिनेट में इस बात पर चर्चा हुई कि दिसंबर 2024 के पहले तक 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैबिनेट ब्रीफिंग में मंत्रियों ने इसकी जानकारी भी दी। इस बीच हजारों पद सृजित किए गए। लेकिन कुछ अधिकारियों की उदासीनता के कारण कर्मचारियों की कमी संबंधी मैपिंग पूरी नहीं हुई। इस तरह कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती संबंधी सूचना देने में देरी हो गई।

Also Read:MP Weather News: मप्र में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button