MP Board Result: मध्य प्रदेश में इस दिन आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, नोट कर लें डिटेल

MP Board Exam
MP Board Exam

MP Board Result: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल को समय से रिजल्ट जारी करने का आदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम समय पर घोषित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बिजली पंखा स्वच्छ और शीतल पेयजल तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था जल्द से जल्द किया जाए।

सभी जर्जर स्कूलों की कराई जाए मरम्मत (MP Board Result)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जितने भी जर्जर स्कूल है सबकी मरम्मत जल्द से जल्द कर दी जाए ताकि छात्र खुशी-खुशी स्कूल शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अभी कहा कि कन्या छात्रावास में महिला अधिकारी की नियुक्ति स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का प्रबंध पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि छात्र को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए दिए। इस दौरान बताया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मई के प्रथम सप्ताह में ही घोषित करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बच्चे की शिक्षा, चिकित्सा और पोषण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ाकर दिया बजट

स्कूली शिक्षा को बेहतरीन के लिए इस वर्ष तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ाकर बजट दिया है, इसलिए कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पूरी तरह पालन करें। अन्य राज्यों में लागू नई शिक्षा नीति के माडल का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार की जाए। प्राइमरी स्कूल स्तर से ही बच्चों को आदर्श पारिवारिक मूल्यों की नैतिक शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया जाए।

Also Read:MP News: कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एक साथ अधिकारी और 7 कर्मचारियों पर कार्यवाही: 1 निलंबित, 3 का वेतन रोका, 3 को नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button