MP News: अब मध्य प्रदेश के किसान खेती के साथ इस तरह भी कर सकेंगे कमाई, जानिए कैसे
MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की शानदार योजनाएं लाई जाती है। राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। अब किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसान बिजली उत्पादन करके सरकार को बिजली बेच सकते हैं। जी हां सही सुना आपने, राज्य की मोहन सरकार ने किसानों को सोलर पंप देने के साथ उनके द्वारा उत्पादित अतिरिक्त सोलर एनर्जी खरीदने का भी फैसला लिया है।
अगले 3 सालों में 30 लाख किसानों को सोलर पंप देगी मोहन सरकार (MP News)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगले 3 सालों में सरकार राज्य के 30 लाख किसानों को सोलर पंप देगी साथ ही उनके द्वारा उत्पादित बिजली भी खरीदेंगी। सरकार के द्वारा सोलर एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
किसानों को मिल रहा है ₹5 में बिजली कनेक्शन
किसानों को मात्र 5 रुपए की राशि पर बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। सोलर पंप से किसानों को दोहरा फायदा होगा। एक तो किस आसानी से सिंचाई कर पाएंगे वहीं दूसरी तरफ सरकार से बिजली बेचकर वह अपनी आर्थिक स्थिति को भी अच्छा बना पाएंगे।
मोहन सरकार ने कहा कि खेती के साथ-साथ सिंचाई पर भी हमने काम किया है। वित्त वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में मात्र 7 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित थी। आज मध्यप्रदेश की 55 लाख से अधिक कृषि हेक्टेयर भूमि को सिंचित क्षेत्र में लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की भूमि उर्वर भूमि है और इस भूमि को और ज्यादा उर्वर बनाने के लिए हम लगातार प्रयत्न कर रहे हैं।


