Caller ID IN Mobile: ट्रूकॉलर की जरूरत खत्म, हर मोबाइल पर कंपनी दिखाएगी कॉल करने वालों के नाम

Caller ID IN Mobile
Caller ID IN Mobile

Caller ID IN Mobile: भारत में ट्रूकॉलर जैसी कुछ कंपनियां कॉल करने वालों के नाम बताती है। हालांकि ये थर्ड पार्टी ऐप होने से डाटा चोरी होने का खतरा देखते हुए हर कोई इसे अपने फोन में डाउनलोड नहीं करता हैं। यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप पर डिपेंडेंसी काम करने के लिए अब जिओ, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनी भी मोबाइल पर फोन करने वालों के नाम बताएगी। इसके लिए यह कंपनी नोकिया, एरिक्सन और डेल जैसी तकनीकी कंपनियों के साथ मिलकर एक सुविधा विकसित कर रही है। यह सुविधा स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए काम आएगी, साथ ही कॉलर की जानकारी भी दी जाएगी।

इसकी वजह से थर्ड पार्टी ऐप जैसे ट्रूकॉलर से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। किसी भी कॉलर का नाम जानने के लिए ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी।

सीधे ग्राहकों तक पहुंचेगी कॉलर की जानकारी (Caller ID IN Mobile)

स्पैम कॉल और कॉल के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार भी कड़े कदम उठा रही है, साथ ही अब दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां नई तकनीक के माध्यम से अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी और कॉलर की पहचान सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएगी। इससे अनजान नंबरों से आने वाले कॉल और यूजर्स को आने वाले स्पैम कॉल से फायदा मिलेगा। अधिकांश उन लोगों को इससे फायदा होगा, जो अनचाही कॉल से परेशान होते हैं।

हालांकि अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि सर्विस मुफ्त होगी या इसके लिए कंपनी अलग से चार्ज करेगी, लेकिन जानकारी बता रहे हैं कि जब कंपनियां इस तरह के कदम उठाती है तो उन्हें फायदा होगा। इस सर्विस के लिए आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है। जल्द ही कंपनियां इस पर फैसला लेकर सार्वजनिक करेगी, ऐसा मीडिया सूत्रों में दावा किया जा रहा है।

Also Read:Central Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को इस चीज के लिए एडवांस सैलरी देगी सरकार, ऐसे करना होगा आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button