Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: इन राशि वालों को करियर में उन्नति के मिलेंगे मौके, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's horoscope 26 March 2025: People of these zodiac signs will get opportunities for career advancement, know how the day will pass

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025 : आज 26 मार्च 2025 दिन बुधवार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज का योग सिद्धि रहेगा। आज धनिष्ठा नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त नही  है।  राहुकाल का समय  है दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा कुंभ राशि  और सूर्य मीन  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है उत्तर दिशा है। 

  ( ज्योतिषी प्रवीण मिश्र)

मेष राशि Aries Today Horoscopes
आपके नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अपनी इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें। मधुर वाणी का प्रयोग करने से लाभ होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी हुई है।
 शुभ रंग सी ग्रीन
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने का समय है। नए लोगों से मुलाकात होगी। अचानक धन लाभ के रास्ते बनेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। अपने मन की बात शेयर ना करें। व्यापार में आज नया निवेश न करें।
  •  शुभ रंग गुलाबी
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
रुके हुए काम पूरे होंगे। धैर्य से काम करने का समय है। कहीं से दूर से अच्छा समाचार मिलेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। अपना मान यश बढ़ेगा। व्यापार लाभ में लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग हरा
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। धन लाभ के रास्ते बनेंगे। परिवार के लोगों से संबंध सुधर जाएंगे। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहे। व्यापार में फैसला सोच समझकर करें।
  •  शुभ रंग क्रीम
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। कुछ नया करने की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकार से संबंधित काम बनेंगे। कुछ नया करने की योजना बनेगी। व्यापार में खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
  • शुभ  रंग केसरिया
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
प्रत्येक काम सावधानी से करने का दिन है। लोगों से उलझने से बचें। अपने काम पर ध्यान देना होगा। खर्चो को कंट्रोल में रखें। परिवार को और वक्त देना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
 शुभ रंग हरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। करियर में उन्नति के मौके सामने आएंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग पीला
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
सीनियर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में तरक्की के योग बने हैं। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में मेहनत करने का समय है।
 
शुभ  रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 योजनाएं आपकी सफल होगी। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखना होगा। लंबी दूरी की यात्रा न करें। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी हुई है।
  • शुभ रंग पीला

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

विदेश से संबंधित काम बनेंगे। मैनेजमेंट क्षमता और बढ़ेगी। काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास बढ़ाना होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। व्यापार में हानि हो सकती है।

  •  शुभ रंग सफेद
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आपके कार्य क्षमता बढ़ेगी। धन लाभ के योग बने है। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होगा। काम में आ रही रुकावटे दूर होगी। जीवन में सुख सुविधा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग क्रीम
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
आज उधर लेनदेन से बचना होगा। किसी के बारे में नेगेटिव ना सोचे। कहीं दूर से धन आगमन के रास्ते बनेंगे। दिन भर किसी काम में व्यस्त रहेंगे। खान-पान सेहत के लिए अनुकूल रखें। व्यापार में हर काम सावधानी से करें। 
  • शुभ रंग पीला

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button