MP News: मप्र के इन कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा डबल भत्ता, जारी हुआ आदेश

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य के हॉटलाइन मेंटेनेंस कार्य में लगे कर्मचारियों को अब पहले से दोगुना भत्ता मिलेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निर्देश पर यह फैसला लिया गया और जल्द ही उन्हें दोगुना महंगाई भत्ता दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनका कार्य खतरों से भरा हुआ है यही वजह है कि यह फैसला लिया गया है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

राज्य के इन कर्मचारियों का डबल होगा महंगाई भत्ता (MP News)

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में हॉटलाइन मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इन कर्मचारियों का भत्ता दोगुना कर दिया गया है। पहले यह 640 रुपए था लेकिन अब इन्हें 12000 ₹80 मिलेगा। सरकार के द्वारा प्रति ऑपरेशन के लिए दिए जाने वाले भत्ते को डबल किया गया है।

Also Read:MP News: बड़ा फैसला, एमपी के इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द,रविवार को भी करना होगा काम,जानिए क्या है वजह

हॉटलाइन पद्धति में एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन और सब स्टेशनों का मेंटेनेंस कार्य अत्यंत जोखिमों से भरा होता है। इसके लिए कर्मचारियों की सहमति जरूरी होती है और इसके बाद कर्मचारियों को बेंगलुरु के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण से विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। आपको बता दे कि यह काम शटडाउन के बिना किया जाता है यही वजह है कि कर्मचारियों को इससे काफी ज्यादा खतरा होता है। सरकार ने इन कर्मचारियों के भत्ते को दोगुना कर दिया है। इससे इनका लाइफस्टाइल अच्छा होगा।

Also Read:MP Today News: मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button